By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

एनकाउंटर से पहले SDM ने कराई  रेकी, भरत तिवारी के वायरल पोस्ट से सनसनी

Amit Dubey
Last updated: July 2, 2026 11:16 am
By Amit Dubey 32 Views
Share
3 Min Read
SDM, रेकी, भरत तिवारी, पोस्ट, वायरल, एनकाउंटर
SHARE

एनकाउंटर में मारे जाने से पहले, भरत भूषण तिवारी की एक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार की सियासत में सनसनी मच गई है। पोस्ट में उन्होंने संकेतों में एसडीएम पर अपनी रेकी कराने का आरोप लगाया है। एनकाउंटर से पहले फेसबुक पर की गई इस पोस्ट में उन्होंने संकेतों में एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों को उनकी रेकी के लिए भेजा गया था। उनका आरोप था कि वे लोग कमर में पिस्टल लगाए हुए थे और उनमें मुख्य रूप से छोटू छपरी उर्फ बोका समेत अन्य लोग शामिल थे। सोशल मीडिया पर भरत तिवारी के इस पोस्ट को एसडीएम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है और इसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Contents
भरत तिवारी का पोस्ट वायरलSDM पर लगाए गंभीर आरोप
- Advertisement -

भरत तिवारी का पोस्ट वायरल

इस वायरल पोस्ट में भरत तिवारी रेकी करने आए लोगों को व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी प्रेमिका बताते हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में—’आ कहीं दूर चले जाए हम…’ गीत भी साझा किया। भरत तिवारी के इस वायरल पोस्ट पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इधर भरत भूषण तिवारी के पिता काशी तिवारी ने अपने बेटे की मौत को लेकर बालू माफिया से इसके तार जुड़े होने का आरोप लगाते हुए भोजपुर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। काशी तिवारी का आरोप है कि जब भोजपुर के एसपी उनके परिवार से मिलने घर आए थे, तब उनके साथ कथित तौर पर एक बालू कारोबारी भी मौजूद था। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में भोजपुर पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

SDM पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि वर्तमान भोजपुर एसपी के रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है और सरकार को उनका तबादला करना चाहिए। भरत तिवारी के पिता काशी तिवारी ने यह भी कहा कि घटना से जुड़े कई तथ्य प्रत्यक्ष रूप से सामने हैं, लेकिन उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक मामले की जांच को लेकर आशंकाएं बनी रहेंगी, क्योंकि जांच की जिम्मेदारी भी पुलिस के ही पास है। वहीं भरत तिवारी की मां ने सरकार के गृह विभाग द्वारा जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी राजेश शर्मा को फिर से पोस्टिंग देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले में राजेश शर्मा पर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद उन्हें जगदीशपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। हालांकि, एक दिन बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने पर भरत तिवारी की मां ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि—’मेरे बेटे के कथित हत्यारे डीएसपी को इनाम क्यों दिया गया?”

TAGGED: SDM, एनकाउंटर, पोस्ट, भरत तिवारी, रेकी, वायरल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
बिहारी समाज
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मुख्य रसोईया व सहायक के लिए साक्षात्कार तिथि निर्धारित 
बिहारी समाज
अपर समाहर्ता एवं मद्यनिषेध अधीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
बिहारी समाज
पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, ISBT, कंकड़बाग, CM सम्राट, सफर शुरू
पटना मेट्रो अब ISBT से कंकड़बाग तक, मलाही पकड़ी स्टेशन से CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया सफर
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन
बिहारी समाज
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मुख्य रसोईया व सहायक के लिए साक्षात्कार तिथि निर्धारित 
बिहारी समाज
अपर समाहर्ता एवं मद्यनिषेध अधीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
बिहारी समाज
पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, ISBT, कंकड़बाग, CM सम्राट, सफर शुरू
पटना मेट्रो अब ISBT से कंकड़बाग तक, मलाही पकड़ी स्टेशन से CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया सफर
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

04 जुलाई को एकदिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

नवादा : श्री सुनील कुमार सुमन, जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि युवा,…

By Swatva

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मुख्य रसोईया व सहायक के लिए साक्षात्कार तिथि निर्धारित 

-जानें कब कब लिया जायेगा साक्षात्कार नवादा : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सर्व शिक्षा अभियान…

By Swatva
बिहारी समाज

अपर समाहर्ता एवं मद्यनिषेध अधीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

नवादा : जिला अतिथि गृह में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी…

By Swatva
पटना मेट्रो, मलाही पकड़ी, ISBT, कंकड़बाग, CM सम्राट, सफर शुरू
देश-विदेश

पटना मेट्रो अब ISBT से कंकड़बाग तक, मलाही पकड़ी स्टेशन से CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया सफर

पटना में कंकड़बाग के मलाही पकड़ी तक मेट्रो का सफर शुरू हो…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?