By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

साभ्यत्कि विकास का मॉडल है चिरांद, मंत्री चंद्रवंशी ने राजकीय समारोह की मान्यता का दिया आश्वासन

Amit Dubey
Last updated: June 30, 2026 5:31 pm
By Amit Dubey 495 Views
Share
5 Min Read
चिरांद, महोत्सव, मंत्री, प्रमोद चंद्रवंशी, साभ्यत्कि विकास, मॉडल, राजकीय समारोह, मान्यता, आश्वासन
SHARE

गंगा, सरयू और सोन नद के संगम पर चिरांद चेतना महोत्सव के 19 वें संस्करण का सोमवार की शाम भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व का दुर्लभ पुरातात्विक स्थल चिरांद साभ्यत्कि विकास का एक ऐसा मॉडल है, जो वर्तमान की समस्याओं के कारण व निवारण पर एक साथ प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि यहां दस वर्षों के उत्खनन से निकले पुरातात्विक साक्ष्य यह बताते हैं कि भारत का यह प्राचीन स्थल ऋषि व कृषि संस्कृति का एक महत्वपूर्ण समन्वय केंद्र था। भारत की ज्ञान परंपरा यहां के लोक व्यवहार में था। यहां दैहिक, दैविक और भौतिक—तीनों ही तापों से मुक्ति देने वाली सामाजिक अर्थव्यवस्था थी। वर्तमान में विश्व के समाज विज्ञानी इसे सस्टेनेबल डेवल्पमेंट मॉडल कहते हैं।

- Advertisement -

चिरांद, महोत्सव, मंत्री, प्रमोद चंद्रवंशी, साभ्यत्कि विकास, मॉडल, राजकीय समारोह, मान्यता, आश्वासन

चिरांद चेतना महोत्सव में मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने पुरातात्विक स्थल पर चिरांद उत्खनन में प्राप्त अवशेषों एवं इसके इतिहास से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने यहां अयोध्या के प्रमुख लक्ष्मण किला की गुरु गद्दी चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर में लक्ष्मण किलाधीश महंत श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज, प्रसिद्ध संत मौनी बाबा व अन्य धर्माचार्यों के साथ इस स्थल के सांस्कृतिक महत्व की पुनर्स्थापना पर अहम चर्चा में भाग लिया। इसके बाद मंत्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या मंदिर में दर्शन-पूजन भी किए।

चिरांद संगम क्षेत्र स्थित बंगाली बाबा घाट पर आयोजित चिरांद चेतना महोत्सव सह गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में एकत्रित लोगों की श्रद्धा सनातन संस्कृति का संबल है। हमारा प्रयास है कि सरकार इस आयोजन को राजकीय समारोह के रूप में मान्यता दे। उन्होंने कहाकि सरकार बहुत जल्द इसका निर्णय लेगी और आपको अवगत करायेगी। समारोह मेें साहित्य, कला, पर्यावरण, कृषि, सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरुषार्थियों को चिरांद रत्न सम्मान दिया गया। साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रो. अरुण कुमार भगत, पर्यावरण के क्षेत्र में रामबिलास शाण्डिल्य, संगीत के क्षेत्र में पं.रामप्रकाश मिश्र, कृषि के क्षेत्र में साक्षी कुमारी एवं सेवा के क्षेत्र में डा. डीके ओझा को चिरांद रत्न सम्मान दिया गया।

- Advertisement -

चिरांद, महोत्सव, मंत्री, प्रमोद चंद्रवंशी, साभ्यत्कि विकास, मॉडल, राजकीय समारोह, मान्यता, आश्वासन

गंगा पूजन एवं गंगा महाआरती के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह के सहभागी संगठन गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि सदा नीरा नदियों के सान्निध्य में भारत की संस्कृति व ज्ञान परंपरा का प्रवाह आगे बढ़ा है। भारत की प्रकृति व संस्कृति रंग, नस्ल, राज्य, देश की सीमा के परे सबके कल्याण की कामना करती है। चिरांद उस संस्कृति का प्राचीन केंद्र है। आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि विनाश के मुहाने पर खड़ विश्व को विभारत की संस्कृति व आध्यात्म से बड़ी आशा है। जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेंद्र कुमार वाजपेयी ने कहाकि चिरांद भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। यहां उत्खनन में मिले प्रमाण ने इतिहास को नयी दृष्टि दी है। इससे भारत के इतिहास की बिखरी कड़ियां एकसूत्र में बद्ध हुई हैं।

- Advertisement -

गंगा आरती व सम्बोधन के बाद इस महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। इसमें संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत को भावाभिव्यक्ति देने वाले भोजपुरी के राष्ट्रगीत बटोहिया की प्रस्तुति हुई। चिरांद गाथा से लेकर गंगा के दर्द को अभिव्यक्त करने वाली गंगा व्यथा जैसी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों से ऐसी समा बंधी की रातभर श्रोता गंगा जमे रहे। बारिश के कारण गर्मी से राहत थी। पूर्णिमा की चांदनी रात में गंगा की ओर से आने वाली मंद-मंद शीतल समीर के आनंदपूर्ण वातावरण में गायन, वादन, नृत्य और नाट्य की प्रस्तुति होती रही। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण किलाधीस महंत मैथिली रमन शरण, परमपूज्य मौनी बाबा, नागा बाबा, स्वामी दिव्यात्मा नंद जी महाराज, गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह उपाख्य लल्लू बाबू, गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, समाजसेवी राम बाबू राय, उत्तर बिहार के संगठन मंत्री जयकिशोर पाठक आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन चिरांद विकास परिषद के सचिव श्री राम तिवारी ने किया।

TAGGED: आश्वासन, चिरांद, प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री, महोत्सव, मान्यता, मॉडल, राजकीय समारोह, साभ्यत्कि विकास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

नवादा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में 15 अगस्त…

By Swatva
बिहारी समाज

राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय से राष्ट्र के 80 वां…

By Swatva
संस्कृति

कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?

आज भी जीवित है अखंड भारत का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पूर्व…

By K.K Ojha
बिहारी समाज

तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त

नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?