By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल

Amit Dubey
Last updated: June 27, 2026 1:23 pm
By Amit Dubey 193 Views
Share
3 Min Read
तूफान, अर्णब, बारिश, बिहार, बाढ़, खतरा
SHARE

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी के साथ सात जिलों में मेघ-गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन सात जिलों में अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले सप्ताह में राज्य के सभी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। बताया गया कि इस समय राज्य में कई कारणों से मौसम तेजी से करवट ले रहा है। वर्तमान में मानसून टर्फ राज्य के मोतिहारी से होकर गुजर रहा है। जहरं उत्तर बिहार में इस समय पुरवा हवा चल रही है, वहीं दक्षिण बिहार के कई इलाकों में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके अलावा मध्य बिहार और पटना में पुरवा और पछुआ हवाओं के आपस में मिलने की स्थिति बनी हुई है। इस कारण कभी तेज धूप और कभी हवा में मौजूद नमी के मिश्रण के कारण आसमान में गरज-तड़क वाले बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है।

- Advertisement -

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 जून से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। आज शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा एक्टिव रहने का पूर्वानुमान है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट के साथ बारिश और आंधी की संभावना है।

वहीं रविवार 28 जून को भी बिहार के कई जिलों मेंं बारिश का पूर्वानुमान है। इस दिन के लिए पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद समेत बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा 29 जून को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। 30 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा लेकिन पहले के मुकाबले मौसम कुछ कमजोर रहने की संभावना है।

TAGGED: अलर्ट, बारिश, बिहार, मौसम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत
बिहारी समाज
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत
बिहारी समाज
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत

नवादा : जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

By Swatva
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
चुनाव

BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट

बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चार कैंडिडेट के नाम…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार

नवादा : जिले में अवैध बालू खनन और उसके धड़ल्ले से किए…

By Swatva

अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?

-खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दिया पन्द्रह दिनों के अंदर कार्रवाई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?