-पुलिस ने शस्त्र-कारतूस व बाइक के साथ किया गिरफ्तार
नवादा : जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में चार युवकों को सोशल मीडिया पर भौकाल मचाना महंगा पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस क्रम में वायरल देसी पिस्टल, चार ज़िंदा कारतूस, दो मैगजीन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना में कार्यरत पुअनि मनीष कुमार निराला को गश्त के क्रम में किसी स्थानीय युवक ने सोशल मीडिया पर चार युवकों द्वारा देसी पिस्टल व लोड अनलोड जिंदा कारतूस के साथ भौकाल मचाने का वीडियो उनके मोबाइल पर डाल त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। मोबाइल पर साक्ष्य प्राप्त होते ही थाना क्षेत्र के बड़ैल गांव में छापामारी कर प्रद्युम्न कुमार 22 पिता स्व सुनील चौहान को गिरफ्तार कर घर की तलाशी ली गयी लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सका।
पूछताछ के क्रम में पास के ही बेला गांव के राहुल कुमार 23 पिता स्व चन्दर सिंह, संजीव कुमार उर्फ राजू 22 पिता स्व रविन्द्र सिंह आनन्दपुरा, नगर थाना व थाली थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव के बालमुकुंद कुमार 33 पिता मुरारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल स्पेलेंडर नम्बर बी आर 27 भी 1763 की डिक्की से देसी पिस्टल, चार ज़िंदा कारतूस, दो मैगजीन बरामद कर सबों को थाना लाया गया। इस बावत थाना कांड संख्या 252/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट