By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रेफर के नाम पर उसकी जान ले ली, जिसने दुनिया भी नहीं देखी थी, नवादा में सरकारी अस्पताल की करतूत

Swatva
Last updated: June 19, 2026 5:47 pm
By Swatva 63 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने सरकारी अस्पतालों को पहले ही रेफर करने के रवैये से बाज आने के लिए कह रखा है। लेकिन फिर इसी रवैये ने एक महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान ले ली। मामला नवादा जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र स्थित पीएससी अस्पताल का है। इसे लापरवाही न कहें तो और क्या कहें कि अस्पताल ने 9 महीने की गर्भवती महिला को 22 किलोमीटर दूर रेफर कर दिया।

Contents
22 किमी दूर किया रेफर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौतडॉक्टरों पर लापरवाही का आरोपअस्पताल में गर्भवती मृत घोषितसरकार ने मना किया था, फिर भी रेफर क्यों?
- Advertisement -

22 किमी दूर किया रेफर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

गुरुवार को इस घटना के बाद महिला के घर में मातम पसर गया। मृतक महिला की पहचान पकरीबरामा निवासी मोहम्मद शाहिद की 28 वर्षीय पत्नी सबिहा खातून के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पीएससी अस्पताल में सबिहा को उचित इलाज नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें रेफर किया गया और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

मृतका के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पीएससी अस्पताल छोटी-छोटी बीमारियों में भी मरीजों को तुरंत रेफर कर देता है, जिससे लंबी दूरी तय करने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और कई बार मौत हो जाती है।

अस्पताल में गर्भवती मृत घोषित

रेफर के बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर संतोष कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि महिला को पीएससी अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। पहले तो पीएससी ने 22 किलोमीटर दूर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी कोई लेडी डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। जिले की इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गर्भवती महिलाओं को भी पीएससी अस्पताल में उचित सुविधा नहीं मिल पाती है, तो यह स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाता है।

- Advertisement -

सरकार ने मना किया था, फिर भी रेफर क्यों?

बिहार सरकार ने बिना उचित कारण के मरीजों को सीधे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की मनमानी प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए है। लेकिन इसका उल्टा नवादा में देखने को मिलता है। ज्यादातर मरीजों को रेफर किया जाता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि साधारण मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए और केवल आपातकालीन मामलों में ही सख्त नियमों के तहत रेफर किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिलता है। और एक बार फिर इस घटना ने फिर से सरकार की पूरी सिस्टम पर सवाल उठा दिया है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: nawada khabar, Nawada news, Nawada updates बिहार सरकार, नवादा, सम्राट चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य
बिहारी समाज
एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई
बिहारी समाज
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीएम बनने पर अभिनाश कुमार को भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई

अरवल - सदर प्रखंड के ग्राम प्रसादी इंग्लिश निवासी एवं पूर्व मुखिया…

By Swatva
अल्टीमेटम, छात्र नेता, दिलीप, BSSC, बिहार सरकार, 10 दिन, एग्जाम डेट, आंदोलन
बिहारी समाज

BSSC और बिहार सरकार को छात्र नेता दिलीप का अल्टीमेटम, 10 दिन में एग्जाम डेट दो…वरना महाआंदोलन

बिहार के छात्रों में बेचैनी है। सरकार द्वारा चुनाव पूर्व वोट के…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मेसकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज खुला, नामांकन शुरू; 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना इंतजार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?