By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Swatva
Last updated: June 18, 2026 1:02 pm
By Swatva 31 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने के.एल.एस. कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, द-दीक्षा स्कूल, नवादा एवं नगर मध्य विद्यालय, पुरानी जेल रोड, नवादा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने केन्द्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रीय चयन पर्षद एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, तलाशी व्यवस्था, जैमर एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सहित परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, संबंधित केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: Nawada news, Nawada updates केंद्रीय चयन पर्षद, नवादा, मद्य निषेध सिपाही, सिपाही भर्ती परीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
बिहारी समाज
महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
बिहारी समाज
महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
देश-विदेश

पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता की नियुक्ति…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने…

By Swatva

महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयार गांव में महिला…

By Swatva
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
अपराध

राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में

दो दिन पहले राजगीर में हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?