By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सब नीतीश ने करवाया है! सुरक्षा घटाने से भड़के लालू का पूर्व CM पर सीधा हमला

Amit Dubey
Last updated: June 17, 2026 12:57 pm
By Amit Dubey 40 Views
Share
4 Min Read
लालू, नीतीश, हमला, सुरक्षा, कटौती, भड़के, राबड़ी
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत लालू परिवार की सुरक्षा और आवास खाली कराने को लेकर आज बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक लंबे अरसे के बाद खुलकर बयान दिया। उन्होंने सम्राट सरकार द्वारा लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा वापस लिए जाने के लिए सीधे—सीधे पूर्व मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। लालू ने साफ कहा कि यह सबकुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं। लालू यादव ने इस मामले पर खुलकर कहा कि उनकी सुरक्षा हटाए जाने के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। दरअसल, जेपी आंदोलन के समय से नीतीश कुमार के पुराने साथी लालू यादव से पटना में पत्रकारों ने सुरक्षा में कटौती को लेकर सवाल किया था। खराब सेहत की वजह से बहुत कम बात करनेवाले लालू यादव ने इस पर जवाब दिया कि—’हां, हो गया है। नीतीश कुमार सब कुछ किया है’।

- Advertisement -

गौरतलब है कि हाल के दिनों में लालू यादव के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें लालू यादव पटना की सड़कों पर बिना किसी सरकारी सुरक्षा के कार से जाते दिखाई दे रहे हैं। बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में लालू परिवार इस कारण चर्चा में रहा कि सरकार ने लालू परिवार, यानी राबड़ी देवी सहित तेज प्रताप यादव के सुरक्षा में कटौती कर दी थी। इसके अलावा राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया था। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर अब काफी गैप के बाद लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर सीधा और बड़ा प्रहार किया है। दरअसल, बिहार सरकार के गृह विभाग ने 4 जून को लालू परिवार के सदस्यों के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था का आदेश जारी किया था। इसके तहत लालू यादव, राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जेड प्‍लस (Z+) सुरक्षा को हटा दिया गया।

साथ ही लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा को भी कम करते हुए उन्हें सिर्फ 1 बॉडीगार्ड दिया गया। इसके बाद से ही बिहार में इसे लेकर सियासत गरमा गई। लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटा दिया। इसी तरह तेजस्वी यादव ने वन पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया। बाद में लालू यादव की बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी। वहीं तेज प्रताप यादव ने पहले तो इस मुद्दे पर कहा कि किसी की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, बल्कि सरकार ने उनके परिवार के सुरक्षा कर्मियों का कमांड ही काट दिया है। लेकिन, 15 जून को उन्होंने परिवार के साथ एकजुटता जुटाते हुए बड़ा कदम उठाया और बिहार सरकार की तरफ से मिली सुरक्षा को वापस कर दिया। तेजप्रताप ने साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अब उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी।

TAGGED: कटौती, नीतीश, भड़के, राबड़ी, लालू, सुरक्षा, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
327 लीटर अंग्रेजी शराब जंगल से बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
उर्स समारोह में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ
बिहारी समाज
327 लीटर अंग्रेजी शराब जंगल से बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज
पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
उर्स समारोह में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
बिहारी समाज

पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान

बिहार सरकार राजधानी पटना का नाम बदलने वाली है। सीएम सम्राट चौधरी…

By Amit Dubey
एलबीएस, संस्कृत विवि, कुलपति, रक्तदान, जीवनदान
देश-विदेश

एलबीएस संस्कृत विवि के कुलपति ने रक्तदान को बताया जीवनदान का महापर्व

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशालोक में लाल बहादुर शास्त्री…

By Amit Dubey
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
अपराध

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव

बिहार में सिपाही और मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों…

By Amit Dubey
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?