पटना/बाढ़ : बाढ़ स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने एसडीपीओ-1 रामकृष्ण के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया तथा तीन युवतियों को बरामद किया।
पुलिस के अनुसार स्टेशन रोड स्थित खाना खजाना और न्यू राजनंदनी होटल के संबंध में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई। इस दौरान कई लोग संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
पुलिस ने सभी लोगों का सत्यापन एवं पूछताछ की। जांच के उपरांत दोनों होटल संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस ने किसी सेक्स रैकेट के खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसडीपीओ रामकृष्ण ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट