खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर आज शनिवार की सुबह अपने वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे और अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। सरेंडर की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई। जानकारी के अनुसार पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर शनिवार को फायरिंग मामले में सरेंडर करने अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। माना जा रहा है कि कोर्ट में खान सर के सरेंडर किए जाने के बाद उनके वकील जमानत की याचिका दाखिल करेंगे। पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए बीती रात से ही काफी प्रयास कर रही थी, लेकिन खान सर उनकी पकड़ में नहीं आए। परंतु अब आज शनिवार की सुबह फायरिंग विवाद में मुश्किलों से घिरे फैसल खान उर्फ खान सर ने कोर्ट का रास्ता तय कर लिया है।
मालूम हो कि FIR के 24 घंटे बाद भी खान सर की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। यह भी सवाल उठ रहे थे कि एफआईआर के खान सर कहां गायब हो गए। इस बीच खान सर अब से थोड़ी देर पहले सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंच चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही पटना सिविल कोर्ट परिसर में हलचल काफी बढ़ गई है।
खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। खास बात यह है कि इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। उधर खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए और कहा कि प्रशासन इसके लिए तत्परता नहीं दिखा रहा।
मालम हो कि खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे। गार्ड का दिया हुआ यही बयान खान सर के खिलाफ केस को मजबूत करता है। पटना पुलिस ने बयान जारी कर कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह के बहकावे नहीं आने की अपील की है। वहीं खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।