By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सुरक्षा घटाने से भड़के राबड़ी-लालू ने बाकी बचे पुलिसकर्मियों को भी भेज दिया वापस, तेजस्वी ने भी लौटाई सुरक्षा

Amit Dubey
Last updated: June 6, 2026 11:20 am
By Amit Dubey 123 Views
Share
3 Min Read
सुरक्षा, राबड़ी-लालू, बाकी जवान, लौटाया, नाराज
SHARE

लालू और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाने के बिहार सरकार के फैसले नाराज इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास से सुरक्षा घटाने के बाद बाकी बचे सभी सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया। इधर खबर है कि इन दोनों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाई-प्लस (Y+) सुरक्षा लौटाने का फैसला कर लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आरोप है कि सम्राट सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। जबकि सरकार का कहना है कि समीक्षा करने के बाद सुरक्षा में कटौती की गई थी। लालू—राबड़ी ने सरकार के फैसले के बाद बाकी बचे सभी जवानों को तुरंत आवास से चले जाने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी उनके आवास से चले गए। दरअसल, बिहार सरकार ने पहले राबड़ी देवी को पहले 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस भेजा था और अब उनकी सुरक्षा में भी कटौती कर दी है। पहले लालू और राबड़ी दोनों को Z+ सिक्यॉरिटी मिलती थी पर अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से पूर्व सीएम राबड़ी देवी काफी नाराज हैं और विरोधस्वरूप उन्होंने अपने आवास पर तैनात बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी वापस कर दिया है।

Contents
आरजेडी ने किया विरोधराबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा
- Advertisement -

आरजेडी ने किया विरोध

लालू—राबड़ी की सुरक्षा घटाने के सरकार के फैसले के बाद राबड़ी देवी ने खुद ही अपनी सुरक्षा वापस कर दी। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार को सरकार अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के और नेता भी अपनी सुरक्षा वापस कर सकते हैं। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई थी। ताजा आदेश के तहत अब उन्हें बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी। राबड़ी द्वारा सुरक्षाकर्मियों को वापस किये जाने के बाद देखा गया कि उनके आवास के मुख्य गेट पर एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। आवास के बाहर का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मैन गेट पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।

राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा

सुरक्षा लौटाने के फैसले के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर असामान्य स्थिति देखने को मिली। आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी वर्दी में मौजूद रहे, लेकिन वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते नजर आए। आम दिनों की तुलना में आवास परिसर में हलचल कम रही। वहीं राबड़ी देवी के फैसले के कुछ ही समय बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा लौटाने का निर्णय ले लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पटना लौटने के बाद वे इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रख सकते हैं।

 

- Advertisement -
TAGGED: नाराज, बाकी जवान, राबड़ी-लालू, लौटाया, सुरक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?