पटना/बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड की चकजलाल पंचायत की निवर्तमान मुखिया एवं समाजसेविका बच्ची देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उनके पैतृक गांव काजीचक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन एवं भोज-भंडारे में बाढ़ अनुमंडल सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने बच्ची देवी को कर्मठ, धर्मपरायण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र सोहन कुमार द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने कहा कि बच्ची देवी ने मुखिया रहते हुए पंचायत के विकास एवं जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए थे, जिसकी स्मृतियां आज भी लोगों के बीच जीवित हैं। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व मुखिया चंदेश्वर पासवान, अशोक कुमार, विनोद कुमार, मोहन कुमार, पीयूष आनंद राज, बिट्टू कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट