नवादा : नगर के पोस्टमार्टम रोड मुहल्ले के निवासी पिछले दस दिनों से सड़क पर जलापूर्ति का पानी बहने से परेशान हैं। ऐसे में न केवल मुहल्ले में जलापूर्ति ठप है बल्कि आवागमन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पथ निर्माण के लिए 10 दिन पहले पूर्व के पथ को तोड़ दिया गया था।
इस दौरान जल-नल योजना की कई पाइपें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे हजारों लीटर पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। सड़क की स्थिति नाले जैसी हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन टोटो और बाइक दुर्घटना का खतरा बना रहता है सो अलग। भीषण पेयजल संकट के बीच पानी की यह बर्बादी प्रशासन और संवेदक की गंभीर लापरवाही उजागर कर रही है। बावजूद नगर परिषद के अधिकारी मौन साध रखा है।
भईया जी की रिपोर्ट