By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

खौफनाक हमला! अपनी जमीन पर खाना बना रहा था परिवार

Swatva
Last updated: June 5, 2026 12:54 pm
By Swatva 212 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के पकरीबरामा प्रखंड मुख्यालय बाजार अमन बाग मोहल्ले में मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया, जब अपनी ही जमीन पर भोजन बनाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 5 से 6 लोगों का एक समूह अचानक परिवार के सदस्यों पर टूट पड़ता है और बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला शुरू कर देता है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जमशेद अपने परिवार के साथ घर के पास अपनी जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हमला बोल दिया।

हमले में मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद असगर इब्राहिम, हसीना खातून, रेशमा खातून और शबाना खातून बुरी तरह घायल हो गए। सबसे गंभीर चोट मोहम्मद असगर इब्राहिम को लगी है। उनके सिर पर गहरी चोट बताई जा रही है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने असगर इब्राहिम की स्थिति को बेहद गंभीर बताया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। हसीना खातून ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया और महिलाओं तक को नहीं बख्शा।

एसडीपीओ सुजय कुमार विद्यार्थी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि पीड़ित परिवार प्रशासन से त्वरित न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई ही भविष्य में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा कायम रख सकती है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, पकरीबरामा प्रखंड मुख्यालय, बाजार अमन बाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लालू, नीतीश, हमला, सुरक्षा, कटौती, भड़के, राबड़ी
सब नीतीश ने करवाया है! सुरक्षा घटाने से भड़के लालू का पूर्व CM पर सीधा हमला
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लालू, नीतीश, हमला, सुरक्षा, कटौती, भड़के, राबड़ी
सब नीतीश ने करवाया है! सुरक्षा घटाने से भड़के लालू का पूर्व CM पर सीधा हमला
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
परीक्षा, सिपाही भर्ती, बवाल, कोसी एक्स, शीशा तोड़ा, इंटरसिटी, पथराव
अपराध

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी बवाल, कोसी एक्स. शीशे तोड़े…इंटरसिटी पर पथराव

बिहार में सिपाही और मद्य निषेध भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों…

By Amit Dubey
मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अपराध

अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में भटौलिया पुल के पास बीती देर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना

पटना/बाढ़ : सहयोग शिविर के माध्यम से ‘सरकार आपके द्वार’ तथा ‘सबका…

By Swatva
बिहारी समाज

रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन

पटना/बाढ़ : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर आम लोगों की समस्याओं…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?