By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

श्रावणी मेला की तैयारियों के लिए 13 जिलों को 2.25 करोड़ आवंटित

Amit Dubey
Last updated: June 3, 2026 3:37 pm
By Amit Dubey 69 Views
Share
3 Min Read
श्रावणी मेला, राजस्व, भूमि सुधार, विभाग, 13 जिले, 2.25 करोड़, आवंटित
SHARE

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि श्रावणी मेला बिहार की आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले श्रावणी मेलों के लिए वित्तीय मदद की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा 13 जिलों में आयोजित होने वाले श्रावणी मेलों के लिए कुल 2.25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह राशि मेला क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खर्च की जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -

राजस्व मंत्री ने बताया कि बेगूसराय जिले के बाबा हरिगिरि धाम, गढ़पुरा, सिमरिया घाट, झमटिया घाट (बछवारा) तथा छर्रा पट्टी घाट (साहेबपुर कमाल) में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला के लिए 30 लाख रुपये तथा मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ एवं बाबा दूधनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ अलावा भागलपुर श्रावणी मेला के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये, बांका एवं मुंगेर जिले के लिए एक-एक करोड़ रुपये, लखीसराय के लिए 75 लाख रुपये, जमुई, पूर्णिया एवं मधुबनी में श्रावणी मेला के लिए 10-10 लाख रुपये, वैशाली एवं सारण में श्रावणी मेला के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये, पूर्वी चंपारण के अरेराज मंदिर के लिए 5 लाख रुपये तथा जहानाबाद जिले के वानावर श्रावणी मेला के लिए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री ने बताया कि विभाग को प्राप्त निर्देश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन जिलों के लिए श्रावणी मेला आयोजन हेतु राशि स्वीकृत की गई थी, उन्हें स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत प्रथम चरण में उपलब्ध कराया जाएगा। शेष राशि संबंधित जिलों से अधियाचना प्राप्त होने के बाद जारी की जाएगी, ताकि आयोजन कार्यों में किसी प्रकार की वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो। इस आवंटित राशि का उपयोग स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यात्री सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हों और उनकी धार्मिक यात्रा सुखद एवं सुविधाजनक बने। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारी की जा रही है।

TAGGED: 13 जिले, 2.25 करोड़, आवंटित, भूमि सुधार, राजस्व, विभाग, श्रावणी मेला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम मोड़ के…

By Swatva

एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल

नवादा : बिहार पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पर अपने…

By Swatva
बिहारी समाज

13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में 13…

By Swatva
बिहारी समाज

जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अरवल - जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, अरवल अमृषा बैंस की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?