नवादा : जिले के मैसकौर प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), पटना की टीम ने बुधवार को आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, लाभुक से रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से मैसकौर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
भईया जी की रिपोर्ट