By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

खान सर के संस्थान पर हमले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 को पुलिस ने उठाया

Amit Dubey
Last updated: June 3, 2026 1:00 pm
By Amit Dubey 88 Views
Share
3 Min Read
खान सर, संस्थान, हमला, ज्ञान बिंदु, कोचिंग, डायरेक्टर, हिरासत में
SHARE

खान सर के कोचिंग संस्थान पर बीती रात पटना में हुए पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में एक शिक्षक भी शामिल है। फिलहाल पुलिस तीनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष जांच टीम ने वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच के क्रम में इन तीनों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्धों को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -

हर एंगल से हो रही जांच

बता दें कि बीती रात पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर जमकर बवाल और हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने संस्थान पर पथराव किया और खान सर के कोचिंग में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। इस हमले में कोचिंग का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया जिसका इलाज पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आज बुधवार को भी छात्रों ने इस घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उधर खबर है कि खान सर ने उक्त घटना के आलोक में आज अपना कोचिंग संस्थान बंद रखा है।

बताया जाता है कि बीती रात खान सर के कोचिंग पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच के अलावा पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और विवाद की भी जांच की जा रही है। खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग कोचिंग सेंटर के बाहर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले कुछ लोग कोचिंग के बाहर पहुंचे, फिर धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ गई। इसके बाद गार्ड को बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की गई। वीडियो में हमलावरों को पोस्टर फाड़ते और पत्थरबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। आरोप है कि हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

TAGGED: कोचिंग, खान सर, ज्ञान बिंदु, डायरेक्टर, संस्थान, हमला, हिरासत में
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जंगली रास्ते से शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्वीफ्ट कार से 324 बोतल बियर व शराब जब्त, 4 नामजद 
बिहारी समाज
एएसआई पर परिजनों को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा बवाल
बिहारी समाज
13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव
बिहारी समाज
जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
देश-विदेश

टूट गई ममता की टीएमसी, 58 विधायकों ने स्पीकर को सौंपा प्रस्ताव

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष…

By Amit Dubey
शिक्षा, मंत्री, कोचिंग, नीति, TRE-4, छात्र, भड़काया
देश-विदेश

बिहार में कोचिंग संस्थानों पर कसेगी नकेल, TRE-4 आंदोलन भड़काने में इन्हीं का हाथ

पटना में चर्चित खान सर कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ की घटना…

By Amit Dubey
तेज प्रताप, राबड़ी, बंगला विवाद, सीएम सम्राट, मां, सम्मानीय
देश-विदेश

बंगला विवाद में राबड़ी पर सीएम सम्राट के तंज पर गरमा गए तेज प्रताप, मां हमारे लिए सम्मान का विषय…

पटना में 10 सर्कुलर रोड वाले सरकारी बंगले को खाली न करने…

By Amit Dubey
खान सर, कोचिंग, हमला, फायरिंग, दावा, पलटे, CCTV फुटेज
अपराध

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, फायरिंग के दावे से पलटे, CCTV फुटेज में दिखे हमलावर

पटना में बीती रात चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?