नवादा : भारतीय जनता पार्टी नवादा जिला कार्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 साल–बेमिसाल” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला अध्यक्ष श्री अनिल मेहता की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री संजय कुमार मुन्ना जी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री संदीप कुमार मिंटू जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला संयोजक के रूप में अरविंद कुमार गुप्ता ने अपना विचार रखा एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने योग को स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट