By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

हाई अलर्ट के बीच तीन लाख के इनामी अपराधी भोला सिंह की बाढ़ कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Swatva
Last updated: June 2, 2026 9:37 pm
By Swatva 120 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/बाढ़: पंडारक थाना क्षेत्र के निवासी और तीन लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी भोला सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को बाढ़ व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। अदालत में पेशी के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने भोला सिंह को 16 मई को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पश्चिम बंगाल के रास्ते ट्रेन से हाथीदह स्टेशन लाया गया, जहां से सड़क मार्ग द्वारा बाढ़ थाना लाया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

- Advertisement -

वहीं, उसकी एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ भी कोर्ट परिसर के आसपास जुटी रही। जानकारी के अनुसार, भोला सिंह पिछले करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा था और सूरत में अपनी पहचान बदलकर गौतम तथा अमित शर्मा नाम से रह रहा था। उसके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी समेत 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जाता है कि अपराध की दुनिया में आने से पहले वह सीआरपीएफ का जवान था और कमांडो प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुका था। उसका नाम बिहार के बाहुबली नेता Anant Singh के साथ दोस्ती और बाद में विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा है। भोला सिंह पर विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या सहित कई चर्चित मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। वर्ष 2019 में अनंत सिंह के पैतृक आवास पर हुई पुलिस छापेमारी, जिसमें एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी, उसकी हत्या की साजिश संबंधी इनपुट के बाद की गई कार्रवाई से जुड़ी बताई जाती है।

पुलिस और प्रतिद्वंद्वियों से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह पर सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि, मुकेश सिंह पहले ही आत्मसमर्पण कर जमानत पर बाहर है। वहीं, भोला सिंह का नाम वर्ष 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, एएसआई राजेश कुमार तथा लाल बहादुर की हत्या के मामलों में भी सामने आया था। पुलिस और सीबीआई की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, हाई अलर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?