नवादा : गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर इस समय ठनी हुई है। शिक्षा विभाग के आदेश को शिक्षकों ने गलत बताया है। अब इसके समर्थन में बड़े पैमाने पर विधान परिषद सदस्य आ गए हैं और उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से की है और कहा है कि प्रशिक्षण छुट्टी के बाद होना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने विचार करने की बात कही है, लेकिन विधान परिषद सदस्य शिक्षकों को लेकर जारी हुए प्रशिक्षण के आदेश से भड़के हुए हैं और अधिकारियों को जम कर खरी खोटी सुना रहे हैं। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने अधिकारियों पर बड़ा हमला किया और कहा कि अधिकारी और घोड़ा एक जैसा होता है, उन पर जब तक नकेल नहीं कसा जाता है, तब तक काबू में नहीं आते हैं। वहीं,
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी शिक्षा विभाग के आदेश का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये हम होने नहीं देंगे। इसके साथ ही कई विधान परिषद सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखी है, जिसमें छुट्टी के समय का प्रशिक्षण रद्द करने की मांग की गई है और कहा गया है कि जब छुट्टी खत्म हो जाएगी, तब प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना चाहिए। छुट्टी के दिनों में शिक्षकों को बिहार सरकार की पर्यटन नीति का पालन करने देना चाहिए। वो जाकर बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर करें, जैसा सरकार चाहती है।
भईया जी की रिपोर्ट