By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

रिश्तों का कत्ल : पिता के जनाजे में आए सगे चाचा की भतीजे ने गोली मारकर की हत्या, परिवार में कोहराम

Swatva
Last updated: June 1, 2026 12:46 pm
By Swatva 90 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अररिया। बिहार के अररिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अररिया थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी पंचायत अंतर्गत बलवा गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय परवेज आलम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक मदरसे में हाफिज के पद पर कार्यरत थे। इस खूनी वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, हाफिज परवेज आलम के पिता का करीब दस दिन पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वे अपने गांव बलवा आए हुए थे और बकरीद के बाद वापस यूपी लौटने की तैयारी कर रहे थे। रविवार की शाम परवेज अपने घर के कमरे में बैठे हुए थे, तभी उनका भतीजा मोहम्मद साहिल अचानक कमरे में दाखिल हुआ। उसने बिना कुछ सोचे-समझे और बिना किसी बातचीत के सीधे परवेज के माथे पर कट्टा तान दिया और गोली चला दी। गोली लगते ही परवेज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक आरोपी साहिल मौके से फरार हो चुका था। परिजन तुरंत परवेज को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद राहिल ने पुलिस को बताया कि साहिल और उनके परिवार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। कई बार सामाजिक स्तर पर इस विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। राहिल का आरोप है कि इसी दुश्मनी के कारण साहिल ने सुनियोजित साजिश के तहत उनके भाई की हत्या की है। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अररिया पुलिस अधीक्षक (SP) जितेन्द्र कुमार ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: bihar crime news, crime khabar, crime updates, अररिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
नदियों से बालू का उठाव बंद, पुलिस की अतिरिक्त कमाई चालू
बिहारी समाज
सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल!
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
नदियों से बालू का उठाव बंद, पुलिस की अतिरिक्त कमाई चालू
बिहारी समाज
सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल!
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली रही ऐतिहासिक यात्रा -जनक राम

अरवल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12…

By Swatva
अपराध

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित

मधुबनी। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी…

By Swatva
बिहारी समाज

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

सहरसा। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मोबाइल चोरी के आरोप को…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

होटल में चल रहा था अवैध कारोबार, विदेशी शराब और बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?