नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख प्रभावती देवी का रसलपुरा गांव में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
मौके पर प्रमुख ने कहा कि सड़क, पेयजल, आवास योजना और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिस पर प्रमुख ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट