नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने न्यायालय से नौ वर्षों से फरार चल रहे दो सहोदर भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी महोदय प्रथम नवादा GR 662/17 के वारंटी मो मंजूर उम्र 55 वर्ष पिता अबीब 2 मोहम्मद तबीय उम्र 40 वर्ष पिता मंजूर अंसारी दोनों ग्राम बधना को विधिवत घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बता दें फिलहाल अकबरपुर पुलिस न्यायालय से वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्तों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है। ऐसे में न्यायालय मामले में ध्यान के अभाव में जमानत रद्द व्यक्तियों में हड़कंप मच गया है। वैसे व्यक्ति न्यायालय का चक्कर लगा अपनी जमानत लेने की जुगत में लग गये हैं।
भईया जी की रिपोर्ट