नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड सभागार में नव निर्वाचित प्रमुख प्रभावती देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में रजौली विधायक बिमल राजवंशी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक के स्वागत से हुई, जहां बीडीओ अश्वनी कुमार, सीओ अभिनव राज एवं प्रमुख प्रभावती देवी, एवं समाजसेवी मुकेश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गत बैठक की सम्पुष्टि की । इसके अलावा पूर्व से चली आ रही योजनाओं की समीक्षा की। उपस्थित सदस्यों ने समीक्षोपरांत अनुपयोगी योजनाओं को बंद कर नयी योजनाओं पर अतिशिघ्र कार्य आरंभ कराने का निर्णय लिया। मौके पर सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट