-सभी नये चेहरे ने मारी बाजी
नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के प्रावधानों के अनुसार सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार अनुमंडल सभागार, रजौली में नगर पंचायत, रजौली हेतु सशक्त स्थायी समिति के तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। घोषित परिणाम के अनुसार सभी नये चेहरों ने बाजी मारी है।
निर्वाचन परिणाम निम्नवत् है: —
सदस्य संख्या-01
1. श्रीमती निर्मला देवी — प्राप्त मत : 06
2. श्रीमती रेखा कुमारी — प्राप्त मत : 08 (निर्वाचित)
सदस्य संख्या-02
1. श्री संतोष कुमार वर्मा — प्राप्त मत : 04
2. श्री धीरज कुमार चौधरी — प्राप्त मत : 10 (निर्वाचित)
सदस्य संख्या-03
1. श्रीमती जेबी देवी — प्राप्त मत : 03
2. श्री मुकेश कुमार — प्राप्त मत : 11 (निर्वाचित)
आगामी कार्यक्रम के तहत नगर परिषद्, वारिसलीगंज में सशक्त स्थायी समिति के तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 29.05.2026 को संपन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।