By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दरभंगा में केवटी के BDO पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

Amit Dubey
Last updated: May 27, 2026 1:03 pm
By Amit Dubey 757 Views
Share
3 Min Read
BDO, EOU, छापेमारी, दरभंगा, केवटी, 6 ठिकाने
SHARE

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने दरभंगा जिले में केवटी प्रखंड के बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में EOU की टीम ने दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में उनके 6 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार बीडीओ के खिलाफ मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष अदालत ने तलाशी वारंट जारी किया था जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। सूत्रों ने बताया कि आज बुधवार की सुबह से ही बीडीओ के ठिकानों पर EOU की अलग-अलग टीमें दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी समेत अन्य जगहों पर जांच कर रही हैं।

- Advertisement -

जांच एजेंसियों के मुताबिक BDO चन्द्रमोहन पासवान पर उनकी घोषित आय से करीब 89 लाख 13 हजार 500 रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 81 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने यह बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे EOU की एक टीम दरभंगा के बहादुरपुर स्थित उनके आवास और व्यवसायिक भवन की तलाशी ले रही है। इसके अलावा मधुबनी जिले के बाबूबरही स्थित BDO के पैतृक घर और व्यावसायिक परिसर में भी जांच चल रही है। वहीं केवटी प्रखंड स्थित उनके सरकारी कार्यालय और सरकारी आवास को भी जांच एजेंसी की टीम द्वारा खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक BDO के ठिकानों पर तलाशी के दौरान जमीन, बैंक खाते, निवेश, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कुल कितनी संपत्ति और कौन-कौन से दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल EOU की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। दरभंगा में सुबह जब छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई, केवटी प्रखंड कार्यालय परिसर और बीडीओ के सरकारी आवास के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। कमरे के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। मौके पर जुटे लोग चर्चा कर रहे थे कि बीडीओ के पैतृक आवास के साथ ही सीतामढ़ी में भी उनके एक ठिकाने पर छापा मारा गया है। बताया गया कि तलाशी पूरी होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

TAGGED: 6 ठिकाने, BDO, EOU, केवटी, छापेमारी, दरभंगा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह
बिहारी समाज
पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा
बिहारी समाज
युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 
बिहारी समाज
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह
बिहारी समाज
पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा
बिहारी समाज
युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 
बिहारी समाज
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बाढ़ के विकास को मिलेगी नई गति, जिला बनने पर बाढ़ को मिलेगी प्राथमिकता : ललन सिंह

पटना/बाढ़ : केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ…

By Swatva

पिता के कंधे पर बचपन, सामने ढाढर का पानी… हर बरसात ग्रामीणों की यही अग्निपरी‌क्षा

नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के पश्चिमी छोर से गुजरने वाली ढाढर…

By Swatva

युवती का शव मिलने से फैली सनसनी 

नवादा : नगर के सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट के…

By Swatva

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एवं तीन पहिया वाहन संचालकों के साथ की बैठक, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?