नवादा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा के निर्देश पर अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इंटरनेशनल जस्टिस मिशन (IJM) के प्रतिनिधियों के साथ मानव तस्करी की रोकथाम हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आई0जे0एम0 के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी एक गंभीर समस्या है, जिसकी रोकथाम किया जाना आवश्यक है। इसके लिए इंटरनेशनल जस्टिस मिशन के तहत मानव तस्करी रोकथाम की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसे लागू कर मानव तस्करी को रोका जा सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट