नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 18.07.2026 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में धारा 138 एनआई एक्ट के सुलहनीय योग्य वादों की न्यायालयवार समीक्षा की गई, जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने न्यायालयों के वादों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही निष्पादन हेतु चिन्हित वादों पर चर्चा की गई।
बैठक में एनआई एक्ट के चिन्हित वादों की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही उभय पक्षों को नोटिस निर्गत करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से वादों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नवादा, सुश्री अनिता कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नवादा श्री संतोष कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नवादा श्री सन्नी गौरव, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नवादा, सुश्री आकांक्षा आनन्द, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नवादा, सुश्री दीक्षा तथा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नवादा, श्री अनुराग उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट