By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

यूपी से लाई जा रही 5 लाख की अवैध बीयर जब्त, दो कार समेत एक धंधेबाज गिरफ्तार

Swatva
Last updated: May 26, 2026 3:41 pm
By Swatva 35 Views
Share
3 Min Read
SHARE

आरा (भोजपुर)। भोजपुर जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग ने उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही करीब 5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी कारों को जब्त करने के साथ ही एक धंधेबाज को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के रास्ते दो गाड़ियों से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आरा लाई जा रही है।

- Advertisement -

सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार (26 मई) की अहले सुबह आरा के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित ‘माउंट लिटेरा जी स्कूल’ वाली गली के मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही दो कारों को रोका गया। तो टोयोटा ग्लैंजा कार (निबंधन संख्या- BR44R-4122) से 180 लीटर अवैध बीयर और एक बिना नंबर की टाटा पंच कार से 264 लीटर अवैध बीयर जब्त की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार, दोनों वाहनों से कुल 888 पीस ‘किंगफिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रॉन्ग बीयर’ (500 ML) बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 444 लीटर है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक वाहन चालक को मौके पर ही दबोच लिया, जिसकी पहचान सोहेल खान के रूप में हुई है। वह बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीपुर (वार्ड नंबर-36) का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस सफल छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र के साथ अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

- Advertisement -
TAGGED: #bihar update, arah news, bhojpur news, bihar crime news, BIHAR KHABAR, आरा, भोजपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गांधी घाट, गंगा नदी, 6 युवक, डूबे, पटना, तीन शव, बरामद
पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, तीन शव बरामद
दुर्घटना बिहारी समाज
MLC चुनाव की तारीखें आते ही NDA में सीट की मांग तेज, सम्राट चौधरी से मिले जीतन राम मांझी
बिहारी समाज
रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गांधी घाट, गंगा नदी, 6 युवक, डूबे, पटना, तीन शव, बरामद
पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, तीन शव बरामद
दुर्घटना बिहारी समाज
MLC चुनाव की तारीखें आते ही NDA में सीट की मांग तेज, सम्राट चौधरी से मिले जीतन राम मांझी
बिहारी समाज
रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गांधी घाट, गंगा नदी, 6 युवक, डूबे, पटना, तीन शव, बरामद
दुर्घटना

पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, तीन शव बरामद

राजधानी पटना के गांधी घाट पर आज मंगलवार को एक बड़े हादसे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

MLC चुनाव की तारीखें आते ही NDA में सीट की मांग तेज, सम्राट चौधरी से मिले जीतन राम मांझी

पटना। बिहार में विधान परिषद (MLC) की 9 सीटों पर चुनाव और…

By Swatva
रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
देश-विदेश

RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता

आरजेडी से 6 साल के निलंबित और राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नवादा : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय सूचना…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?