By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

अब खगड़िया में 50 हजार के इनामी बुद्दीन मियां का हाफ एनकाउंटर, गोली मारकर दबोचा

Amit Dubey
Last updated: May 26, 2026 12:47 pm
By Amit Dubey 27 Views
Share
3 Min Read
एनकाउंटर, खगड़िया, 50 हजार, इनामी, बुद्दीन मियां, गोली मारी, दबोचा
SHARE

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘आपरेशन लंगड़ा’ अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत बीती रात खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर बुद्दीन मियां का हाफ एनकाउंटर कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बुद्दीन मियां के पैर में गोली मारकर उसे धर दबोचा। जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा इलाके में एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त टीम अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में जख्मी मोहम्मद बुद्दीन को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद बुद्दीन पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

फिलहाल पुलिस मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च अभियान चला रही है। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद बेलदौर थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई और इलाके की घेराबंदी की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

खगड़िया एसपी के अनुसार, मोहम्मद बुद्दीन मियां पर बेलदौर थाना में ही करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सहरसा और मधेपुरा के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ कई मामले अंकित होने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य थानों में भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद बुद्दीन जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल उसका इलाज जारी है और इलाज पूरा होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

TAGGED: 50 हजार, इनामी, एनकाउंटर, खगड़िया, गोली मारी, दबोचा, बुद्दीन मियां
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चुनाव, विधान परिषद, 9 सीट, 18 जून, वोटिंग, नीतीश, रिक्त सीट, पर भी उसी दिन उपचुनाव
विधान परिषद की 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग…नीतीश की खाली हुई सीट पर भी उसी दिन उपचुनाव
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की
बिहारी समाज
दोहरे हत्याकांड से थर्राया नवादा
बिहारी समाज
साइबर ठगी पर लगेगा AI का पहरा, बिहार में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 1930 हेल्पलाइन सेंटर जल्द
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चुनाव, विधान परिषद, 9 सीट, 18 जून, वोटिंग, नीतीश, रिक्त सीट, पर भी उसी दिन उपचुनाव
विधान परिषद की 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग…नीतीश की खाली हुई सीट पर भी उसी दिन उपचुनाव
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की
बिहारी समाज
दोहरे हत्याकांड से थर्राया नवादा
बिहारी समाज
साइबर ठगी पर लगेगा AI का पहरा, बिहार में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 1930 हेल्पलाइन सेंटर जल्द
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की

पटना/बख्तियारपुर : पावन गंगा दशहरा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा…

By Swatva
बिहारी समाज

दोहरे हत्याकांड से थर्राया नवादा

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में…

By Swatva
बिहारी समाज

साइबर ठगी पर लगेगा AI का पहरा, बिहार में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 1930 हेल्पलाइन सेंटर जल्द

पटना : बिहार में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ लड़ाई…

By Swatva
बेतिया, पुलिस, हमला, लूट, आरोपी, छापा, 3 जवान, घायल
अपराध

बेतिया में लूट के आरोपी के घर छापा मारने गई पुल‍िस टीम पर हमला, 3 जवान घायल

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र में बीती देर रात लूट के एक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?