नवादा : पुलिस कप्तान लम्बे अरसे के बाद जिले के थाली थाना क्षेत्र के अमझर का वाटर फॉल का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेल्धा गांव के धर्मराज की गहरे पानी में हुई संदिग्ध मौत का बारिकी से निरीक्षण किया। आईआईटी रूड़की का छात्र धर्मराज के संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान घटनास्थल पर पहुँचे।
जरूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता पूर्वक समझा। इस दौरान उन्होंने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि पूरी निष्पक्षता के साथ केस का अनुसंधान किया जायेगा। वैसे परिवार अभी भी इसे सुनियोजित घटना बता रही है। आने वाले समय में मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट