By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

चिकित्सक से लूटपाट मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन

Swatva
Last updated: May 24, 2026 4:02 pm
By Swatva 248 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– बिहारशरीफ से आईफोन-नगदी व कार के साथ 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की नेमदारगंज थाना क्षेत्र में चिकित्सक के साथ हाईवे पर हुई मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहारशरीफ में ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल 4 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 1 विधि विरुद्ध किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए दोनों मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है।

Contents
– बिहारशरीफ से आईफोन-नगदी व कार के साथ 4 लुटेरों को किया गिरफ्तारफिल्मी अंदाज में ओवरटेक, फिर कार पर पथरावक्या हुआ था डॉ. संतोष सुमन के साथडॉक्टर ने किया पीछा, लेकिन भाग निकले अपराधीसीसीटीवी और टेक्निकल सेल की मदद से बिहारशरीफ में दबोचे गए लुटेरे
- Advertisement -

फिल्मी अंदाज में ओवरटेक, फिर कार पर पथराव

घटना के संबंध में नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार सुमन ने थाने में आवेदन देकर इस खौफनाक वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या हुआ था डॉ. संतोष सुमन के साथ

22 मई की सुबह डॉ. संतोष कुमार सुमन अपनी कार से नवादा जा रहे थे, तभी पचगांवा और फुलमा के बीच हाईवे 20 पर सफेद रंग की कार में सवार अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। शातिर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डॉक्टर की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें जबरन रुकने पर मजबूर कर दिया और बाहर निकलने का दबाव बनाने लगे।

डॉक्टर ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी गाड़ी का गेट नहीं खोला, तो बौखलाए अपराधियों ने डॉक्टर की कार पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से डरकर जैसे ही गाड़ी का गेट खुला, अपराधियों ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया तथा जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर 5 हजार रुपये नकद, 1 कीमती आईफोन और 1 वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

- Advertisement -

डॉक्टर ने किया पीछा, लेकिन भाग निकले अपराधी

डा सुमन ने हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित वारदात के बाद लुटेरों की कार का पीछा करते हुए नवादा नगर तक प्रयास किया, लेकिन अपराधी तेज रफ्तार में भाग निकलने में सफल रहे। हाईवे पर डॉक्टर के साथ हुई वारदात से पूरे प्रशासनिक और चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया था।

सीसीटीवी और टेक्निकल सेल की मदद से बिहारशरीफ में दबोचे गए लुटेरे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर नेमदारगंज थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने अपराधियों के इनपुट मिलते ही नालंदा जिले के बिहारशरीफ में विशेष छापेमारी अभियान चलाया तथ मुख्य आरोपी राजकुमार, सुधाकर राज, अमित कुमार समेत 4 आरोपितों को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में सभी अपराधियों ने डॉक्टर के साथ की गई लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डॉक्टर से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन (आईफोन और वीवो) बरामद कर लिया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की इंडिगो कार (गाड़ी संख्या: BR09M1175) को पुलिस ने जब्त कर थाने लाया है।

- Advertisement -

अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी:- थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के सफाए के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों और डॉक्टरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले समाजविरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु
बिहारी समाज
दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?
बिहारी समाज
रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद
अपराध लेटेस्ट न्यूज़
199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

भक्तिभाव से शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व, जानें पहले दिन क्यों पीले वस्त्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालु

नवादा : नगर में जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्युषण महापर्व का…

By Swatva
बिहारी समाज

दस साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की सजा, जानिए क्या था मामला?

नवादा : जिले में 10 साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता…

By Swatva

रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद

रजौली। नवादा जिले के रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक पप्पू राय को…

By Swatva
बिहारी समाज

199 लीटर महुआ शराब बरामद, चार मोटरसाइकिल जब्त

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब‌ तस्करों व बाइक चोरों के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?