नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 30 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त कर लिया। कारोबारी बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्त कर रहे परिक्ष्यमान पु अ नि प्रकाश चौधरी को गुप्त सूचना मिली कि होंडा शाइन बाइक से एक युवक गुरुचक से रजहत के रास्ते अकबरपुर की ओर शराब के साथ प्रस्थान किया है। सूचना के आलोक में पुलिस जवानों के साथ गुरुचक के पास नाकाबंदी कर वाहन जांच आरंभ कर दिया गया।
जांच के क्रम में लाल होंडा शाइन बाइक सवार पर नजर पड़ते ही पुलिस सतर्क हो गयी। पुलिस वाहन पर नजर पड़ते ही बाइक चालक वाहन घुमा भागने लगा। कुछ दूर के बाद अपने आपको पुलिस से घिरा देख अंधेरे का लाभ उठा बाइक व शराब छोड़ फरार हो गया। तलाशी के क्रम में झोले में रखे प्रत्येक दो- दो लीटर का महुआ पाउच कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक नम्बर बी आर 01 ई जेड 2638 समेत बाइक जब्त कर थाना लाया।
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 215/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। दूसरी ओर थाना कांड संख्या 179/26 दिनांक 24/4/26 धारा 137(2),140(3) प्राथमिकी अभियुक्त शकीर आलम ऊर्फ इब्राहिम रिजवी उम्र 20 वर्ष ग्राम माखर को विधिवत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट