नवादा : जिले के नवादा रेलवे स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों ने ठेला भेंडर सत्यनारायण प्रसाद पर जानलेवा हमला किया। हमले में वे बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवैध ठेला और फुटपाथी दुकान जीआरपी व आरपीएफ की मिलीभगत से लगातार लगता आ रहा है। यह जीआरपी और आरपीएफ की अवैध कमाई का मुख्य धंधा और जरिया बन चुका है।
उक्त घटित घटिया घटना के पीछे मूल कारण रेलवे स्टेशन के समीप रोड पर मालगोदम मुहल्ले के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है,जो सबों के आस्था का केंद्र के रूप में मशहूर है। हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सुभाष प्रसाद के अलावा एक और ठेला भेंडर अंडा का दुकान खोल रखा है, जो आम जनता के धार्मिक आस्था व भावना पर कठोर कुठाराघात किया जा रहा है।
अंडा दुकान का विरोध करने के फलस्वारूप ठेला भेंडर सत्यनारायण साव पर प्रायोजित असमाजिक तत्वों द्वारा कातिलाना हमला किया गया तथा उनके जेब से जबरन 1600 रुपए छीन लिया।हमले में वे बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। आम लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस बावत सत्यनारायण साव द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया बावजूद पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते अबतक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।
भईया जी की तबीयत