नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के हिसुआ- नरहट रोड स्थित नौआबागी वार्ड-23 मेन रोड पर एक मकान के उपरी तल से एंकर कंपनी का डुप्लीकेट इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाले ठिकाने पर कंपनी की टीम और हिसुआ पुलिस ने छापेमारी की । छापेमारी में भारी मात्रा में एंकर पैनासोनिक ब्रांड के डुल्लीकेट थ्रीपीन, पैकेजिंग रैपर आदि बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने एक को गिरप्तार किया। हालांकि धंधे का मुख्य आरोपी फरार हो गया।
एंकर पैनासोनिक कंपनी के प्रतिनिधि टीम दिल्ली से पहुंचे थे। कंपनी के प्रमुख जांच अधिकारी जय कुमार सिंह और गोपाल कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हिसुआ में कंपनी का नकली इलेक्ट्रिक सामान पैकेजिंग कर ब्रांड के नाम बेचा जा रहा है। हिसुआ पहुंचकर पुलिस की सहयोग से छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान एंकर पैनासोनिक का डुप्लीकेट 450 पीस पैक किया हुआ थ्रीपीन और 950 रैपर बरामद हुआ है।
भईया जी की तबीयत