नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के स्टेट हाइवे 70 गयाजी-रजौली मुख्य मार्ग पर जमुगांय गांव के समीप सडक किनारे लगी विशाल सिमर का पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान एक टोटो वाहन बाल बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आंधी तूफ़ान से हरा भरा सिमर का पेड़ सडक पर गिर गया जिससे सडक जाम हो गया।
दर्जनों ग्रामीणों ने पेड़ की टहनी को टांगी से काट काट कर अपने अपने कब्जे में कर लिया, जिसके बाद सडक जाम से लोगों को निजात मिल पाया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी व सिरदला थाना पुलिस ने यातायात बहाल कराने में ग्रामीणों के साथ मिलकर सहयोग प्रदान किया।
भईया जी की रिपोर्ट