– अकबरपु सीओ को उच्च न्यायालय ने किया तलब
नवादा : जिले के अकबरपुर अंचल में “अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। जिस भूमि को बिहार सरकार की भूमि बता कर अंचल अधिकारी ने निर्माण कार्य पर लिखित रूप से करीब रोक रखा है उसी भूमि की दूसरे लोगों की विधिवत मापी करा रहे हैं।
जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं पूर्व प्रखंड प्रमुख रेणु देवी पति प्रदीप सिंह की फतेहपुर वाली भूमि की। उक्त भूमि के कुछ भाग पर वर्षों से मकान बना हुआ है जबकि कुछ भाग परती है। वैसे सरकारी दस्तावेज में जिस भूमि को अंचल अधिकारी बिहार सरकार गैर मजरुआ कह कर मनमानी तरीके से रोक लगा रखा है वह मालिक गैर मजरुआ था। जिसकी न केवल खरीद बिक्री हो चुकी है बल्कि उसकी रसीदें भी कट रही है।
अंचल अधिकारी से लेकर जिले के राजस्व से जुड़े एक भी अधिकारी को नियम कानून की जानकारी नहीं है। तभी तो अंधेरे नगरी, चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। अब जब पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने अंचल अधिकारी के आदेश को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी है तो उन्हें 29 मई को न्यायालय में तलब किया गया है। अब इंतजार न्यायालय में दिये जाने वाले जबाव का हर किसी को है।
भईया जी की रिपोर्ट