नवादा : जिले के नारदीगंज थाना के नए प्रभारी की कमान राजेश कुमार को सौंपी गयी है। आदेश के आलोक में उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। इसके पूर्व वे रजौली थाना में थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे और बाद में हिसुआ में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट