– प्रधान डाकपाल चालक पर गोपनीयता भंग करने का आरोप
नवादा : जिले के विभिन्न डाकघरों में कार्यरत कर्मियों द्वारा खाताधारकों का फर्जी पासबुक उपलब्ध करा राशि की हेराफेरी की जा रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला कादिरगंज उपडाकघर से सामने आया है। मामले की शिकायत डाक महाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से की गयी है।
कादिरगंज के मानिक रजक पिता स्व. लखन रजक का आरोप है कि उन्होंने टीडी खाता खोलने के लिए तत्कालीन उप डाकपाल जितेन्द्र कुमार व सहायक आशिष कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने डाकघर अभिकर्ता पिंकी कुमारी के पति रणजीत कुमार से संपर्क करने को कहा। संपर्क के बाद खाता संख्या 02006612289 दिनांक 15/07/23 व खाता संख्या 02005978642 दिनांक 24/07/2023 प्रति एक लाख रुपए का पासबुक उपलब्ध कराया।
जब राशि वापसी की मांग आरंभ की तब उक्त खाता संख्या डाकघर में उपलब्ध न रहने तथा उक्त खाते में किसी प्रकार की राशि जमा न रहने की बातें सुन होने उड़ गए। आरोप है कि जब नवादा प्रधान डाक अधीक्षक से मिलने का तथा शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तब उनके चालक जो तत्कालीन उपडाकपाल जितेन्द्र कुमार जिनकी गाड़ी विभाग में चल रही है चालक राहुल कुमार ने मिलवाने के एवज में पांच हजार रुपए की मांग की। इंकार करने पर मिलने नहीं दिया गया तथा दुबारा आने पर हत्या तक की धमकी दी गयी।
चूंकि जितेन्द्र कुमार पूर्व से साईबर थाना कांड संख्या 45/23 व एससी एसटी थाना कांड संख्या 23/26 तथा सीबीआई 06/26 के आरोपी हैं उनकी मुखबिरी करने का काम चालक करता रहा है। उन्होंने डाकमहाध्यक्ष पटना को आवेदन देकर मामले की जांच के साथ जमा करायी गयी राशि सूद समेत वापस कराने की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट