नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने 30 वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय को भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अकबरपुर थाना कांड संख्या 102 /96 S-Tr 296/96 के स्थायी वारंटी सुरेश प्रसाद 61 वर्ष पिता स्व द्वारिका महतो ग्राम पैजुना गुप्त सूचना के आलोक में विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस मार्ग रक्षित दल के साथ भेजा गया है।
उन्होंने वैसे अपराधियों से जिनके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया हो अविलंब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए कहा कि वैसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी तय है।
भईया जी की रिपोर्ट