नवादा : जिले के रजौली बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच 36 बैट्री चलित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस पहल से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने एवं दैनिक जीवन में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
इसके साथ ही आवागमन के लिए उन्हें दूसरों पर आश्रित नहीं पड़ेगा। छोटे-छोटे रोजगार के माध्यम से वे आत्मनिर्भर हो सकेंगे तथा परिवार पर बोझ बनने के बजाय परिवार का सहारा बनने में सहायता कर सकेंगे। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।
भईया जी की रिपोर्ट