By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

अब किशनगंज में एनकाउंटर, कुख्यात को गोली मारकर दबोचा…2 जवान जख्मी

Amit Dubey
Last updated: May 21, 2026 11:42 am
By Amit Dubey 59 Views
Share
3 Min Read
किशनगंज, एनकाउंटर, कुख्यात, दबोचा, 2 जवान, जख्मी
SHARE

किशनगंज में बीती देर रात बिहार पुलिस ने एक और एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी को गोली मारकर दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी जख्मी हो गए जिनहें इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना पवन कुमार उर्फ चिंटू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज थाना क्षेत्र के फरिंगगोला इलाके में रेलवे गुमटी के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और इलाके में जांच अभियान शुरू किया गया।

Contents
बिना नंबर की बाइक पर भाग रहा थामौके से हथियार और कारतूस बरामद
- Advertisement -

बिना नंबर की बाइक पर भाग रहा था

देर रात जांच के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक पर सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधी की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके को सुरक्षित कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा। वहीं, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके से हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से अपराधी की बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में घायल अपराधी की पहचान पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। वह कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और लूट, छिनतई तथा चोरी की कई घटनाओं में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसके गिरोह में बिहार और पश्चिम बंगाल के कई सदस्य शामिल हैं। पवन कुमार उर्फ चिंटू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह पटना, अररिया, मधुबनी समेत कई जिलों में लूट और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, किशनगंज जिले में हाल के दिनों में हुई कई छिनतई और चोरी की घटनाओं में भी उसकी और उसके गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

TAGGED: 2 जवान, एनकाउंटर, किशनगंज, कुख्यात, जख्मी, दबोचा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा
बिहारी समाज
प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते दिखे प्रधान लिपिक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
बिहारी समाज
आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान
बिहारी समाज
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा
बिहारी समाज
प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते दिखे प्रधान लिपिक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
बिहारी समाज
आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान
बिहारी समाज
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

महंगाई का एक और झटका, अमूल-मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध भी हुआ महंगा

पटना / देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त…

By Swatva

प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सोते दिखे प्रधान लिपिक, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

जमुई। बिहार में सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली और प्रशासनिक जवाबदेही पर एक…

By Swatva
बिहारी समाज

आग उगल रहा सूरज, 40 पार पहुंचा पारा; दोपहर में सड़के हो रही विरान

-डीएम ने विद्यालय के समय में किया परिवर्तन नवादा : जिले में…

By Swatva
VC, मगध विवि, अनियमितता, वित्तीय, 200 करोड़
बिहारी समाज

नप गए मगध विश्वविद्यालय के VC, वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने मगध विवि के कुलपति प्रोफेसर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?