नवादा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा ग्राम में सामान खरीदने के बहाने आए बदमाशों ने एक दुकान में जमकर उत्पाद मचाया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए बेखौफ युवक स्थानीय ‘सौरभ इलेक्ट्रिक’ दुकान पर पंखा खरीदने के उद्देश्य से पहुंचे। दुकानदार सतेंद्र कुमार ने जब ग्राहकों की मांग पर उन्हें पंखा दिखाया और उसके एवज में पैसों की मांग की, तो युवक भड़क गए। पैसे देने से साफ मना करते हुए चारों युवकों ने दुकान में ही गाली-गलौज और लूटपाट शुरू कर दी।
जब दुकानदार सत्येन्द्र कुमार और उनके दोनों भाइयों ने गुंडागर्दी का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने सत्येन्द्र कुमार और उनके दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटकर जमीन पर गिरा दिया और लहुलुहान कर दिया। हद तो तब हो गई जब बीच-बचाव करने आई दुकानदार की पत्नी के साथ भी बदमाशों ने बदसलूकी की और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना थाना को दी गयीं है ,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट