By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

30 दिन में समाधान वरना सस्पेंड, सहयोग शिविर की शुरुआत कर अफसरों को CM की चेतावनी

Amit Dubey
Last updated: May 19, 2026 12:47 pm
By Amit Dubey 82 Views
Share
3 Min Read
सहयोग शिविर, CM, सम्राट चौधरी, अफसर, चेतावनी, 30 दिन, समाधान
SHARE

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार को सारण के डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 दिनों में जनता की शिकायतों का समाधान अवश्य सुनिश्चित करें। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे। उन्होंने यहां सहयोग पोर्टल, हेल्पलाइन 1100, एयरपोर्ट, टाउनशिप, गंगा-अंबिका पथ और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं करते हुए अपने सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं।
सहयोग शिविर और हेल्पलाइन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से आम लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनकी मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी। उन्होंने बताया कि 11 मई को सरकार ने सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था। अब पंचायत स्तर पर हर महीने दूसरे और चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे, जहां अंचल, ब्लॉक, शिक्षा, थाना समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

Contents
शिकायत समाधान में देरी पर सख्तीछपरा में बनेगा गंगा-अंबिका पथ
- Advertisement -

शिकायत समाधान में देरी पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन मिलने के 10 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी को पहला नोटिस मुख्यमंत्री कार्यालय से जाएगा। 20 दिन पूरे होने पर दूसरा नोटिस और 25वें दिन तीसरा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बावजूद 30 दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सारण के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस क्षेत्र को गोद लेने की घोषणा की गई थी और अब यहां एयरपोर्ट तथा टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। बाबा हरिहरनाथ के नाम पर टाउनशिप विकसित होगी।

छपरा में बनेगा गंगा-अंबिका पथ

उन्होंने कहा कि छपरा में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर गंगा-अंबिका पथ का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नोएडा की तर्ज पर आधुनिक शहर बसाने की योजना पर भी काम चल रहा है। राज्य में 211 स्थानों पर डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुमंडल अस्पतालों के डॉक्टर सामान्य बीमारी में मरीजों को रेफर कर देते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 15 अगस्त तक जिला और अनुमंडल अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी। अगर मरीज को बिना गंभीर बीमारी के पटना रेफर किया जाता है तो सिविल सर्जन पर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: 30 दिन, CM, अफसर, चेतावनी, समाधान, सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अरवल जिला के सभी…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश

अरवल - दीपक प्रकाश द्वारा अरवल जिला अंतर्गत आयोजित 'सहयोग शिविर के…

By Swatva
बिहारी समाज

जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

पटना। राज्य सरकार द्वारा “सबका सम्मान - जीवन आसान” संकल्प को धरातल…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक

नवादा : माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?