नवादा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 60 पंचायत सचिवों को डीएम ने निलंबित कर दिया है। इससे संबंधित पत्र बीडीओ समेत निलंबित पंचायत सचिवों को उपलब्ध कराया गया है। आरोप है कि वे लगातार 08 अप्रैल से अपने कार्य से अनुपस्थित हैं या फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत विभिन्न आवश्यक कार्य लम्बित रहने से जरुरतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके पूर्व न केवल उन्हें कार्य पर वापस आने का अनुरोध किया गया बल्कि स्पष्टीकरण की मांग की गयी। बावजूद उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय निर्धारित कर सभी बीडीओ से उन्हें पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्राप्ति की सूचना दो दिनों के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश निर्गत किये गये हैं।
भईया जी की रिपोर्ट