नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर में जंगली हाथी द्वारा कुचलकर स्वर्गीय मुन्नी देवी जी की हुई दुखद मृत्यु के उपरांत विनीता मेहता जी की पहल एवं लगातार प्रयास के परिणामस्वरूप श्री शिवरतन यादव जी के शोकाकुल परिवार को वन विभाग द्वारा 10 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) उपस्थित रहे। मौके पर विधायक ने कहा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी है। अगले कुछ ही दिनों शेष मृतक के आश्रित को राशि उपलब्ध करा दी जाएंगी।
भईया जी की रिपोर्ट