नवादा : गुप्त सूचना के आलोक में उत्पाद थाना पकरीबरावां की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 57.750 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया गया तथा एक कार जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पकरीबरावां थाना अंतर्गत मोहन बिगहा (स्वर्ण नगरी) गांव में रिंकू देवी के घर की तलाशी के दौरान स्टर्लिंग रिजर्व 87 ओरिजिनल ब्लेंडेड व्हिस्की एवं किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर बरामद की गई। सोनू कुमार वर्मा के घर के पीछे झाड़ियों से भारी मात्रा में बीयर बरामद हुआ।
छापामारी के क्रम में राइस गांव के समीप एक हुंडई सैंट्रो कार से किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर के 60 कैन बरामद किए गए। वाहन चालक एवं एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। वाहन को जब्त करते हुए उत्पाद थाना पकरीबरावां कांड संख्या 85/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल का नेतृत्व श्रीमती सुषमा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध द्वारा किया गया, जिसमें श्री पंकज उधास, श्री राजकुमार, सुश्री प्रियंका कुमारी एवं श्रीमती गीता कुमारी शामिल थे।
भईया जी की रिपोर्ट