By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुजफ्फरपुर में वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, कई बोगियों के शीशे टूटे

Amit Dubey
Last updated: May 18, 2026 1:41 pm
By Amit Dubey 289 Views
Share
3 Min Read
पथराव, मुजफ्फरपुर, वंदे भारत, 3 ट्रेनें, शीशे टूटे
SHARE

मुजफ्फरपुर में बीती देर शाम महज डेढ़ घंटे के भीतर तीन प्रमुख ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं हुईं। इनमें पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना–जयनगर इंटरसिटी और लिच्छवी एक्सप्रेस शामिल हैं। पथराव के कारण वंदे भारत के तीन कोचों के शीशे टूट गए। घटना को लेकर रेलवे ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उपद्रवियों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालु नगर स्टेशन के बीच इन ट्रेनों को निशाना बनाया। सबसे पहले ट्रेन संख्या 26501 पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर मझौलिया और खबरा के पास अचानक पथराव किया गया, जिससे ट्रेन के तीन कोचों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

- Advertisement -

रेलवे पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही इसी रूट पर चल रही ट्रेन संख्या 15550 पटना–जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस पर भी पथराव किया गया। महज डेढ़ घंटे के भीतर तीन ट्रेनों पर हुए इस हमले से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। खिड़की के पास बैठे कई यात्री खुद को बचाने के लिए सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद यात्रियों ने तत्काल रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को इसकी सूचना दी। एक के बाद एक तीन ट्रेनों पर पथराव की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल और रेल सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और मामले की जांच शुरू कर दी। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा सके।

इधर मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। इसी दौरान अन्य ट्रेनों पर भी पत्थर फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं। रेल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतीत होता है कि कुछ लोग रेलवे लाइन किनारे खड़े थे और ट्रेन गुजरने के दौरान उस पर पत्थर फेंके गए। ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक किनारे मौजूद कुछ लोगों या बच्चों की ओर से शरारतन पत्थरबाजी की गई हो सकती है। हालांकि, रेलवे पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना महज शरारत थी या इसके पीछे किसी असामाजिक तत्व की भूमिका है।

TAGGED: 3 ट्रेनें, पथराव, मुजफ्फरपुर, वंदे भारत, शीशे टूटे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 
बिहारी समाज
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
बिहारी समाज
18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 
बिहारी समाज
अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सकरी नदी के गड्ढे में डूबने से दस वर्षीय शिक्षक पुत्र की मौत 

-आमिर अंजुम ने पेश की मानवता की मिसाल नवादा : जिले के गोविंदपुर…

By Swatva

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने रुपये मांगने का लगाया आरोप

-सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, जांच की मांग नवादा :…

By Swatva
बिहारी समाज

18 साल का इंतजार खत्म, कन्हाई इंटर स्कूल में शुरू होगी केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा, 27 जुलाई तक नामांकन 

नवादा : जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने का सपना साकार होने जा रहा…

By Swatva

अंधे सांड की मौत पर उमड़ी श्रद्धा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच निकली अंतिम यात्रा

-12 दिन पहले गहरे कुएं से रेस्क्यू किया गया था, रविवार को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?