-शिनाख्त में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
नवादा : जिले के हिसुआ नगर स्थित गया-राजगीर फुलवरिया गांव बाईपास रोड के आहर से अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था। अज्ञात शव बरामद होने की सूचना के साथ क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। आहर में शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम को दी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने सफाई कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव इतना क्षत विक्षत था कि निकालने के क्रम में सर धड़ से अलग हो गया।
शव के शरीर पर कई कपड़े पहने पाये गये जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी विक्षिप्त का भी हो सकता है या फिर हत्या कहीं अन्यत्र कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को आहर में लाकर डाल दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से हर संभावित विंदु पर जांच आरंभ कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
भईया जी की रिपोर्ट