नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बांधी पंचायत पांडेडीह गाँव में वृद्ध महिला कि मौत सर्प दंश से हो गई। बताया जाता है कि घर के पिछवाड़े में जलावन व् गोयठा का ढेर था। सुबह लकड़ी लेने घर के पिछवाड़े गई। जैसे ही लकड़ी निकाली कि अचानक हाथ में सर्प काट लिया। स्वजनों ने अन्धविश्वास में आकर झाड़फुक के चक्कर में घंटों गंवा दिया।
स्थिति काफी बिगड़ी तो सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक सुभम कुमार चौधरी ने 60 वर्षीय महिला मोती प्रसाद की पत्नी रोहणी देवी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया। रेफर होते ही महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक शुभम ने बताया कि अस्पताल में सर्प दंश से बचाव, रैबीज का इंजेक्शन प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है।
घटना के बाद समय रहते अस्पताल में पहुंच गया तो हद तक बचाव किया जा सकता है। झाड़ फुक में काफी समय ब्यतीत करने के कारण वृद्ध महिला को बचा पाना मुश्किल हो गया।
भईया जी की रिपोर्ट