अरवल : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश को पुनः अरवल जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जदयू पूर्व जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चाँद मलिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन एवं जनसेवा की नई बुलंदियों को छू रहा है। ऐसे समय में माननीय प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी का पुनः अरवल जिला का प्रभारी मंत्री बनाया जाना जिले के लिए गौरव एवं विकास की नई उम्मीद का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश के नेतृत्व में अरवल जिला में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पंचायत एवं जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति एवं नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचेगा ।चाँद मलिक ने कहा कि अरवल जिला के समग्र विकास, लंबित योजनाओं की समीक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने हेतु जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक जल्द से जल्द आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से विकास योजनाओं को नई ऊर्जा, मजबूत क्रियान्वयन एवं तेज गति मिलेगी, जिससे आम जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ और अधिक प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी शीघ्र बैठक आयोजित कर अरवल जिला के विकास, जनहित एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अरवल को विकास एवं सुशासन की नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट